» » आईआईटी या आईआईएससी में ले प्रवेश जैम (JAM 2016) के द्वारा

आईआईटी या आईआईएससी बंगलुरू (IIT OR IISC Bangalore ) से विज्ञान में उच्च शिक्षा ले की इच्छा रखने वाले आवेदक कर सकते है जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी 2016 यानी जैम [Joint admission test for M.Sc (JAM 2016)] में।  इस परीक्षा में आवेदक के प्रदर्शन के आधार पर आईआईटीज के एमएससी -एमटेक, एमएससी -एमटेक में प्रवेश ले सकते है।  कोर्स पूरा होने पर आप कर सकते है शानदार करियर की शुरूआत।  इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2016 को देश भर में विभिन्न केन्द्रो पर किया जायेगा।

आईआईटी में ले प्रवेश जैम के द्वारा

क्या है जरुरी योग्यता - जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी 2016 के लिए आवेदक के पास 55 प्रतिशत अंको के साथ (बिना राउंडऑफ) बैचलर डिग्री होनी चाहिए, हालांकि एसटी/एससी और शारीरिक रूप से विकलांग लोगो के लिए 50 अंक निर्धारित है।

क्या है परीक्षा प्रणाली - जैम की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।  जिसमे तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।
मल्टी चॉइस प्रशन, मल्टीप्ल सेलेक्ट प्रशन और न्यूमेरिक उत्तर वाले प्रशन।  न्यूमेरिक उत्तरवाले प्रश्नो में आपको कोई नंबर पूछा जायेगा किसका उत्तर वर्चुयल कीबोर्ड से टाइप करना होगा।

सब्जेक्ट पेपर - जैम के लिए सात विषयो में पेपर लिए जायेंगे जो इस प्रकार है - बायोलॉजिकल साइंस, केमेस्ट्री, जियोलॉजिकल, मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स स्टेटिस्टिक्स और फिजिक्स।  आप एक से अधिक पेपर्स में भी बैठ सकते है।  संस्थानों में अलग - अलग विषय उपलब्ध है या नहीं इसके लिए जैम की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है।

एप्लीकेशन फीस - एसटी/एससी और महिला आवेदको के लिए 750 रूपये (दो पेपरों के लिए 1050 रूपये) तथा अन्य आवेदको के लिए 1500 रूपये (दो पेपरों के लिए 2100 रूपये) फीस निर्धारित है, जिसका नेटबैंकिंग या चालान द्वारा भुगतान किया जा सकता है।  

कैसे करे आवेदन - आवेदन करने के लिए http://jam.iitm.ac.in/jam2016/ पर रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर 2015 से पहले ही स्वीकार्य होंगे। ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।

कैसे करे तैयारी  - सबसे पहले http://jam.iitm.ac.in/jam2016/ पर जाये और सिलेबस देख ले इसके बाद विभिन्न किताबो की मदद ले। जैम की ऑफिसियल वेबसाइट पर पिछले सालो के प्रशन पत्र किये गए जिन्हे जरूर देख ले जिससे परीक्षा का प्रारूप समझ में आ सके मल्टी चॉइस प्रश्नो के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है एक अंक के प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 उत्तर और 2 अंक के सवाल का गलत उत्तर देने पर 2/3 अंक कटे जायेंगे हलाकि मल्टीप्ल सेलेक्ट प्रशन और न्यूमेरिक उत्तर देने के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।  मेरिट लिस्ट में आने पर आईआईटी या आईआईएससी बंगलुरू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।  



«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post