» » MICA से करे पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - कम्युनिकेशन्स

अहमदाबाद एमआईसीए से करे पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - कम्युनिकेशन्स - स्ट्रेटजिक मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन के क्षेत्र में MICA का एक अहम स्थान है।  पीजीडीएम इस संस्थान का प्रमुख कोर्स है।
MICA से करे पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - कम्युनिकेशन्स

                                 
                                मुद्रा इंस्टिट्यूट के नाम से जाने जाना वाला MICA में कम्युनिकेशन मार्केटिंग, ब्रांडिंग में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले इच्छुक लोगो से पीजी डिप्लोमा इन मैनागमेंट - कम्युनिकेशन में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है।  जिसके लिए एमआईसीएटी परीक्षा में बैठना होगा आवेदन 10 सितम्बर से 4 दिसंबर का बीच कर सकते है।
  
क्या है योग्यता - यह कोर्स दो साल का है। इसे एमबीए (MBA) के समकक्ष माना जाता है।  इसमें प्रवेश के लिए आवेदक को काम से काम ग्रेजुएट होना चाहिए।  हलाकि फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे लोग भी आवेदन कर सकते है।  लेकिन आवेदक ने कैट -2015/ एक्सटी -2016/ जीमैट (2012 से ) दिया हो।

चयन की प्रक्रिया - इसके लिए तीन चरण है - प्रथम आवेदक को कैट -2015/ एक्सटी -2016/ जीमैट (2012 से ) देनी होगी।  इसके बाद एमआईसीएटी में बैठना होगा।  इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदको को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा एमआईसीएटी परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया जायेगा तथा ग्रुप डिस्कशन एंड इंटरव्यू 15 -18 जनवरी 2016 को होगी।

 परीक्षा का पैटर्न - एमआईसीएटी कंप्यूटर पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमे फिल्ड से जुड़े सवालो पर आवेदक जो जज किया जायेगा। परीक्षा में सोच पाने की क्षमता, लिखित संवाद क्षमता, सामाजिक एवं कारोबारी मुद्दो और समसामयिकी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।  इसके अलावा आवेदक की मनोवैज्ञानिक क्षमता की परख भी की जाएगी।

कैसे करे आवेदन - इसके लिए आपको सबसे पहले www.mica.ac.in पर जा कर यहाँ ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन 10 सितम्बर से लिंक उपलब्ध होगा जिसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।

कैसे करे आवेदन - एमआईसीएटी की प्रवेश परीक्षा के लिए किसी एक बुक पर निर्भर नहीं रह सकते, कई बुक्स के आलावा इंटरनेट और न्यूज़ पेपर की भी मदद लेनी होगी।  MICA की वेबसाइट पर सैम्पल पेपर दिया हुआ है जिससे प्रश्नो की प्रकृति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एग्जाम सेंटर्स - पहला चरण कोलकाता, बेंगलूर, दिल्ली और मुंबई में होगा जबकि दूसरा चरण सिर्फ अहमदाबाद में ही होगा।  



«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post